Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुम्हान के गढ़वार टोला में लौआ नदी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की गई जान, परिवार में मचा कोहराम

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान स्थित गढ़वार टोला में शुक्रवार सुबह एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुशवाहा (18) पुत्र राजदेव कुशवाहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह सुबह शौच के लिए घर से निकला था। शौच के बाद गांव के समीप बह रही लौआ नदी के किनारे पहुंचा, जहां पानी छूने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में गिर गया। गहरे पानी में चले जाने के कारण उसकी जान नहीं बच सकी।

• मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सुबह ग्रामीणों ने नदी में युवक का शव उतराता देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार धर्मेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था तथा उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। आशंका जताई जा रही है कि नदी किनारे उसे मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिसके बाद वह पानी में गिर गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों को लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।





Top