Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी प्रबंधन, ब्लॉक प्रमुख और पुलिस की मौजूदगी में हुई वार्ता, सहमति बनने पर खत्म हुआ धरना

बीजपुर(सोनभद्र)। सिरसोती के अधौरा क्षेत्र में विभिन्न ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन गुरुवार शाम समाप्त हो गया। आंदोलन को लेकर एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह तथा बीजपुर पुलिस के बीच संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलनरत वाहन मालिकों से वार्ता कर समाधान का प्रयास किया गया।

• बातचीत के बाद बनी सहमति, खत्म हुआ गतिरोध

बैठक के दौरान सभी पक्षों के बीच सामंजस्य स्थापित होने के बाद वाहन मालिकों को समझाकर आंदोलन समाप्त कराया गया। बीजपुर के एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन मालिकों के साथ न्यायोचित बातचीत कर मामले का समाधान निकाला गया। संबंधित पक्षों से मिले आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।





Top