Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी रेंज में 16 हजार पौधरोपण का लक्ष्य, डुभा वन विश्राम गृह परिसर में लगाए गए 40 फलदार पौधे

बभनी(सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा बभनी विकास खंड क्षेत्र में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। डुभा वन विश्राम गृह परिसर में 40 फलदार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। वन विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए प्रकृति संरक्षण को प्राथमिकता बनाने का संदेश दिया।

• ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पौधों की देखभाल भी जरूरी

वन क्षेत्राधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने के लिए पौधरोपण के साथ उनकी निरंतर देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर बभनी रेंज में कुल 16 हजार पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके तहत घघरी वन वीट में 1600 पौधे लगाए गए, जबकि डुभा वन विश्राम गृह परिसर में 40 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा एवं सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, शशांक सिंह, राम गोपाल दुबे, अखिलेश यादव, ऋषिकेश विश्वकर्मा, विजय शंकर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





Top