Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी बाजार से लेकर श्मशान घाट तक हुई साफ-सफाई, वृक्षारोपण कर लोगों को किया गया जागरूक

बभनी(सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बभनी ग्राम पंचायत में विभिन्न टोलों, कस्बों और श्मशान घाट स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान कई स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत की ओर से "वृक्ष बचाओ" अभियान के माध्यम से लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया।

• स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने का लिया संकल्प

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हेमंत शुक्ला ने सफाई कर्मचारियों के साथ बभनी मुख्य बाजार में विशेष सफाई अभियान चलाया। बाजार क्षेत्र से शुरू हुआ यह अभियान विभिन्न स्थानों से होते हुए श्मशान घाट तक पहुंचा, जहां व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि प्रकृति की गोद में ही मानव जीवन सुरक्षित है और पर्यावरण संरक्षण सभी की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नंद कुमार, ओम पाठक, देवी दयाल सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।





Top