Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• नहाने के दौरान मगरमच्छ ने बच्चे को पकड़ा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घोरावल(सोनभद्र)। बेलन नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बालक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आदर्श पुत्र बेचन निवासी दीवा, थाना घोरावल, बेलन नदी में नहा रहा था। इसी दौरान मगरमच्छ ने उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए बच्चे को पानी से बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया।

• सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, पंचनामा की कार्रवाई शुरू

सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद आदर्श को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा आगे की विधिक प्रक्रिया की जा रही है।





Top