Breaking News
मां के नाम लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया बड़ा संदेश     |     जलभराव से मिलेगी राहत, डीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया हालात का जायजा     |     अटल आवासीय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, बच्चों संग भोजन कर परखी व्यवस्थाएं     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• राजस्व कार्य के बदले कथित रिश्वत लेने का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की जांच में बड़ी कार्रवाई

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील क्षेत्र के मझौली गांव से कथित रिश्वतखोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। वीडियो में अंश निर्धारण और पथरगड्डी जैसे राजस्व कार्यों के लिए एक काश्तकार से कथित रूप से रिश्वत लेते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया है। मामला सामने आते ही जांच शुरू कर दी गई। जांच के बाद संबंधित कानूनगो के निलंबन की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से वर्तमान कार्यक्षेत्र से हटा दिया गया है।

• वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की सख्ती, किसानों से जुड़े मामले ने बढ़ाई चिंता

उपजिलाधिकारी निखिल कुमार यादव ने मामले का संज्ञान लेकर जांच कराई। प्रशासन का कहना है कि राजस्व मामलों के निष्पक्ष निस्तारण के लिए लगातार निर्देश जारी किए जाते रहे हैं, इसके बावजूद अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसानों और काश्तकारों से जुड़े इस मामले को गंभीर माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वीडियो में लगाए गए आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो इससे आम लोगों का भरोसा प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top