Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• शाहगंज बाजार में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था के लिए नाली निर्माण का एस्टीमेट जल्द तैयार करने के निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। शाहगंज बाजार में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में जल निकासी की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और समस्या के स्थायी निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से जलभराव के कारणों की जानकारी लेते हुए समाधान की कार्ययोजना पर चर्चा की।

• नहर की ओर होगा पानी का प्रवाह, जल्द बनेगा प्रस्ताव

जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी नामित शरण को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्र में समुचित जल निकासी नाली निर्माण का विस्तृत एस्टीमेट शीघ्र तैयार कराया जाए। उन्होंने कहा कि नाली व्यवस्था ऐसी हो जिससे पानी का प्रवाह नहर की ओर हो सके और बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों को जलभराव से स्थायी राहत मिल सके। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय बाजारवासी मौजूद रहे।





Top