Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• विश्व पर्यावरण दिवस पर बभनी थाना परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का किया गया रोपण

बभनी(सोनभद्र)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बभनी थाना परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने पुलिस कर्मियों के साथ आम, नीम और अमरूद के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का मूल आधार है और इसके संरक्षण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

• पेड़ों की कटान जारी रही तो भविष्य में बढ़ेंगी समस्याएं

प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने कहा कि लगातार पेड़ों की कटान और प्रकृति से छेड़छाड़ आने वाले समय में गंभीर संकट पैदा कर सकती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर मक्खन लाल, सब इंस्पेक्टर शिवमूरत यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, राम आशीष यादव, सुधाकर सिंह, दिवान मनोज मिश्रा सहित थाना स्टाफ और चौकीदार मौजूद रहे।





Top