Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

घोरावल(सोनभद्र)। सोन नदी से अवैध रूप से बालू परिवहन किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद घोरावल कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बढ़ाई गई रात्रिकालीन गश्त के दौरान पिछले दो दिनों में कुल सात डंपरों को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। शुक्रवार को चार डंपर और शनिवार की भोर में तीन अन्य डंपर बालू लादकर परिवहन करते हुए पकड़े गए, जिन्हें पुलिस ने सीज कर दिया।

• कागजात न दिखा पाने पर हुई कार्रवाई

वाहन चालकों से परिवहन संबंधी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ अभियान जारी है। पिछले दो दिनों में सात डंपरों को सीज किया गया है तथा पूरे मामले की सूचना उच्च अधिकारियों और खनन विभाग को भी भेज दी गई है।





Top