Breaking News
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सीओ ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई रणनीति     |     दुराचारियों पर पुलिस का डिजिटल शिकंजा, 'यक्ष' ऐप में दर्ज हुई पूरी कुंडली     |     तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार, दो युवक गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• भाजपा मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर डीएम ने लिया तत्काल संज्ञान, जांच के भी दिए निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर आरोप लगाया कि एक राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, लेकिन अब तक उसके विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया। प्रथम दृष्टया उपलब्ध तथ्यों के आधार पर राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के निर्देश जारी किए गए।

• महिला चिकित्सक की कमी पर भी डीएम का त्वरित फैसला

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में महिला चिकित्सक न होने की शिकायत भी रखी गई। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने डॉ. पल्लवी सिन्हा, महिला चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर को सप्ताह में दो दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में सेवाएं देने के लिए आदेशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट कहा कि जनपद में भ्रष्टाचार, अनियमितता और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।





Top