Breaking News
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सीओ ने जनप्रतिनिधियों संग बनाई रणनीति     |     दुराचारियों पर पुलिस का डिजिटल शिकंजा, 'यक्ष' ऐप में दर्ज हुई पूरी कुंडली     |     तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मची चीख-पुकार, दो युवक गंभीर रूप से घायल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षा, निगरानी और मूलभूत सुविधाओं की तैयारियों का लिया जायजा

सोनभद्र। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के सफल और निष्पक्ष आयोजन को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 08 जून, 09 जून और 10 जून को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए बनाए गए छह परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम और परीक्षा कक्षों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

• परीक्षा की शुचिता से समझौता नहीं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय, टेंट एवं फ्रिस्किंग स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति, एम्बुलेंस सेवा और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय बनाए रखने को कहा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित कक्ष निरीक्षकों के ब्रीफिंग सत्र में उन्होंने समयपालन को अनिवार्य बताते हुए कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





Top