Breaking News
01 क्विंटल 38 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश     |     धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने विकास कार्यों का शुभारंभ कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्रीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में 1 करोड़ 66 लाख रुपये की लागत से निर्मित विवाह घर का विधिवत पूजन कर लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन भी किया। बताया गया कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद रोडवेज बसों के संचालन में सुविधा होगी और नगर क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

• विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा लाभ : विधायक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि सरकार जनकल्याण और विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने की है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव, राजेश कुमार, सीमा गुप्ता, कैलाश सिंह, आनंद पटेल, सुनील चौबे, मोहम्मद हनीफ, शहबान अली, सखावत अली सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार ने किया।


Blog single photo





Top