Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• बभनी-रेणुकूट मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, एक घायल की हालत नाजुक

बभनी(सोनभद्र)। बभनी-रेणुकूट मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार म्योरपुर क्षेत्र के आरंगपानी निवासी बुझावन पुत्र भीम सिंह और राजेश कुमार पुत्र रामलखन मोटरसाइकिल से बभनी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुझावन की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

• सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, फरार वाहन चालक की तलाश जारी

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुझावन को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन की पहचान कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।





Top