Breaking News
01 क्विंटल 38 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश     |     धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• विंढमगंज थाने में हुई बैठक, अपराध की सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखने का आश्वासन

विंढमगंज(सोनभद्र)। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विंढमगंज थाने में क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों, संगठित अपराध और संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर चर्चा की।

• गुप्त सूचना देने की अपील, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने लोगों से अपील की कि अपने गांवों के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को मोबाइल अथवा अन्य माध्यमों से उपलब्ध कराएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है और अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जा सकती है। बैठक में दीपक कुमार, अनीशा मत फूल, मोहम्मद अरमान, शाहरुख खान, आरफीन अंसारी, जमीर, यदुनाथ यादव, रमेश, अरविंद जैसवाल, रामप्रसाद यादव, सुरेंद्र पासवान, संजय कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।





Top