Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

चोपन(सोनभद्र)। प्रीत नगर के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में कुल 12 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और राहत कार्य शुरू कराया गया।

• घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।





Top