Breaking News
खरीफ सीजन से पहले सिंचाई व्यवस्था पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश     |     शादी का झांसा, शारीरिक शोषण और धमकी के आरोप में युवक गिरफ्तार     |     163 बोटा खैर की लकड़ी बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, दो आरोपी फरार     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• कटौधी के पास रेलवे लाइन किनारे मिला करीब 20 वर्षीय युवक का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। कटौधी गांव के पास रेलवे लाइन किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे ग्राम प्रधान शोभनाथ ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक रेलवे ट्रैक के किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जानकारी में युवक के ट्रेन से गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लोढ़ी स्थित मर्चरी हाउस भिजवा दिया है, जहां पहचान और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए शव सुरक्षित रखा गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष प्रतीत हो रही है। युवक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और आवश्यक प्रयास जारी हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। वहीं पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचित करें।





Top