Breaking News
पूर्वांचल आर्मी अनपरा ने लोको पायलट-11 को 17 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संयोजक बने विनोद मिश्रा     |     घरेलू विवाद में बेटे के डंडे के वार से पिता की मौत     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• प्रांतीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय

सोनभद्र। जिला पंचायत सभागार में आयोजित ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और नई जिम्मेदारियों को लेकर मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निर्वतमान जिलाध्यक्ष परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव ने की। प्रांतीय पर्यवेक्षक नागेश्वर सिंह, हौसला प्रसाद त्रिपाठी, रूपेश पांडेय, गजेंद्र सिंह एवं सुधाकर मिश्रा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार विनोद मिश्रा को जिला संयोजक मनोनीत किया गया। प्रांतीय कार्यसमिति की ओर से उन्हें संगठन को और मजबूत करने तथा नई जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन का दायित्व सौंपा गया।

• जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

जिला संयोजक घोषित होने के बाद जिले के पत्रकारों में खुशी की लहर दौड़ गई और उपस्थित सदस्यों ने विनोद मिश्रा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन को मजबूती प्रदान करने और जिले के अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने पर भी चर्चा हुई। इस दौरान विवेक मिश्रा, रवि पांडेय, कृष्ण कुमार दूबे, अभय राज मिश्रा, अक्षय राज मिश्रा, सेराज अहमद, उत्तम सिंह, अनुराग तथा वीरेश त्रिपाठी सहित जिले के दर्जनों पत्रकार एवं कलमकार उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।





Top