Breaking News
बीएचयू में उपचार के दौरान बुजुर्ग का निधन     |     बीएसए ने किया कस्तूरबा विद्यालय और एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण     |     छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न के घुमाया     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• अंधेरे में पैर फिसलने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला

सोनभद्र(दुद्धी)। तहसील क्षेत्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में सोमवार तड़के एक वृद्ध घर के पास स्थित कुएं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बचाई राम कुशवाहा पुत्र सरजू कुशवाहा सुबह करीब चार बजे शौच के लिए घर से निकले थे। अंधेरा होने के कारण उनका पैर फिसल गया और वे घर के समीप बने कुएं में जा गिरे। घटना के समय उनकी पत्नी पास ही मौजूद थीं, जिन्होंने उन्हें गिरते देख शोर मचाकर अन्य परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।

• परिजनों और ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, अस्पताल में चल रहा उपचार

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई राम को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने समय रहते राहत कार्य कर एक बड़ा हादसा टाल दिया।





Top