Breaking News
रेणुका घाट पर टला बड़ा हादसा, टापू में फंसे 11 लोगों का अंधेरे में चला रेस्क्यू ऑपरेशन     |     बाइक हादसे में इंटर के छात्र की मौत, साथी घायल, परिवार में मचा कोहराम     |     कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों में फायर सुरक्षा जांच, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• घनी आबादी के बीच दवाइयों के निस्तारण पर उठे सवाल, जांच की मांग

सोनभद्र(दुद्धी)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में मंगलवार को बड़ी मात्रा में दवाइयों को जलाए जाने से लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दवाइयों का ढेर लगाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया, जिससे उठे घने धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया और आसपास दुर्गंध फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी के बीच इस तरह दवाइयों को जलाना जनस्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। काफी देर तक उठते रहे धुएं के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

• निर्धारित प्रक्रिया के पालन की उठी मांग, सीएचसी अधीक्षक बोले- जानकारी नहीं है

घटना के दौरान कई स्थानीय लोगों ने धुएं और दुर्गंध पर आपत्ति जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि चिकित्सा अपशिष्ट एवं अनुपयोगी दवाइयों के निस्तारण के लिए निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए। दवाइयों को किस कारण से और किसके निर्देश पर जलाया गया, इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वहीं, इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जिला मुख्यालय आए हुए हैं और उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि वापस पहुंचने पर पूरे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।





Top