Breaking News
बीएचयू में उपचार के दौरान बुजुर्ग का निधन     |     बीएसए ने किया कस्तूरबा विद्यालय और एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण     |     छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न के घुमाया     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• घरेलू विवाद में डंडे से वार कर की थी हत्या, आला कत्ल बरामद

सोनभद्र(विंढमगंज)। थाना पुलिस ने ग्राम पकरी में हुए पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 8 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 21 जून की रात करीब 11 बजे श्रीनाथ राम (52) और उनके पुत्र सोनू (25) के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आवेश में आए सोनू ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

• पूछताछ में कबूला जुर्म, निशानदेही पर बरामद हुआ डंडा

पुलिस अधीक्षक के निर्देश और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सुरागरसी, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 जून की शाम आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने गुस्से में आकर पिता पर डंडे से हमला किया था। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top