Breaking News
रेणुका घाट पर टला बड़ा हादसा, टापू में फंसे 11 लोगों का अंधेरे में चला रेस्क्यू ऑपरेशन     |     बाइक हादसे में इंटर के छात्र की मौत, साथी घायल, परिवार में मचा कोहराम     |     कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरियों में फायर सुरक्षा जांच, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• डीएम के निर्देश पर डिबुलगंज बाजार व रेलवे स्टेशन रोड स्थित मेडिकल स्टोरों का हुआ औचक निरीक्षण

सोनभद्र(अनपरा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने 23 जून 2026 को अनपरा क्षेत्र के डिबुलगंज बाजार और रेलवे स्टेशन रोड स्थित विभिन्न मेडिकल एजेंसियों पर औचक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सिल्क मेडिकल एजेंसी, जे.एम.के. मेडिकल एजेंसी तथा आर.एस.पी.के. एंटरप्राइज का गहन निरीक्षण किया गया। जे.एम.के. मेडिकल एजेंसी के संचालक की उपस्थिति में अभिलेखों और दवाओं की जांच की गई। निरीक्षण में मिली कमियों को रिपोर्ट में दर्ज कर सहायक आयुक्त औषधि, मिर्जापुर मंडल को भेजा जा रहा है। वहीं संदिग्ध प्रतीत हो रही दो दवाओं के नमूने औषधि निरीक्षक सोनभद्र द्वारा जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

• बिना चिकित्सकीय पर्चे के कफ सिरप बेचने पर दी गई कठोर कार्रवाई की चेतावनी

जांच के दौरान कुछ दवाओं के क्रय-विक्रय से संबंधित बिल प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जबकि कुछ एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं। इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को भेजी जा रही है। साथ ही जे.एम.के. मेडिकल एजेंसी, आर.एस.पी.के. एंटरप्राइज सहित अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार के कफ सिरप या नियंत्रित औषधियों की बिक्री बिना पंजीकृत चिकित्सक के वैध पर्चे के न की जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 और नियमावली 1945 के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा जनपद में अवैध और अनियमित दवा बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।





Top