Breaking News
निजी अस्पतालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो अस्पताल सीज, एक की ओटी बंद करने के निर्देश     |     घाघर नदी सेतु निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार पर 20 लाख की पेनाल्टी     |     वाड्रफनगर ने बीजपुर को 30 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने ट्रक में की तोड़फोड़, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति हुई नियंत्रित

सोनभद्र(बभनी)। बभनी थाना क्षेत्र के बड़होर स्थित मस्जिद तिराहे पर मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची रानादिल की मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची सड़क किनारे मौजूद थी, तभी एक 14 चक्का ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडों से ट्रक के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त फोर्स बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

• मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं पिता, घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल

मृतक बच्ची के पिता नूर आलम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में लेकर शव का पंचनामा भरने के बाद अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल बना रहा, जबकि ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।





Top