Breaking News
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक     |     करमा पर्व पर भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास की दिखी झलक     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• सफाई और रखरखाव पर खर्च के बावजूद कई दिनों से बंद पड़ा शौचालय, महिलाओं ने उठाए सवाल

सोनभद्र(बीजपुर)। विकास खंड म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंदूर के ठूरुकी टोला में बना सामुदायिक शौचालय रखरखाव के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। ग्रामीणों के अनुसार सेमरसेबल खराब होने से कई दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है, जिसके कारण शौचालय पर ताला लटका हुआ है। अयोध्या, शोभनाथ, शिवबरन, शिवप्रसाद, रामबरन, पानमति, लीलावती, कलावती, रौशनी और सुप्रिया समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के बावजूद समय पर खराबी दूर नहीं कराई जा रही है। उनका आरोप है कि सफाई और सामग्री के नाम पर हर महीने हजारों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन शौचालय बंद रहने से लोगों, खासकर महिलाओं को दिन के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

• कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान, ग्राम विकास अधिकारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। महिलाओं ने बताया कि रात में किसी तरह बाहर जाकर शौच की व्यवस्था हो जाती है, लेकिन दिन के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। मामले में ग्राम विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि समस्या उनके संज्ञान में आई है और ग्राम प्रधान से बात कर जल्द ही खराबी दूर कराकर शौचालय को चालू कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।





Top