Breaking News
निजी अस्पतालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो अस्पताल सीज, एक की ओटी बंद करने के निर्देश     |     घाघर नदी सेतु निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार पर 20 लाख की पेनाल्टी     |     वाड्रफनगर ने बीजपुर को 30 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• महिलाओं के साथ नहाने गए थे दोनों बच्चे, सूचना पर पुलिस और गोताखोर जुटे

सोनभद्र(चोपन)। चोपन थाना क्षेत्र के मीतापुर ग्राम पंचायत में सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परिवार की महिलाओं के साथ नदी में नहाने गए दो बच्चे अचानक गहरे पानी में समा गए। डूबने वालों में 16 वर्षीय बोल बम केवट पुत्र लोधी केवट तथा 10 वर्षीय दीपक केवट पुत्र भगवान दास केवट शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि नहाने के दौरान दोनों बच्चों का पैर फिसल गया और वे नदी की तेज धारा में बह गए। साथ मौजूद महिलाओं ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

• गोताखोरों की मदद से तलाश जारी, एनडीआरएफ को भी दी गई सूचना

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी शुरू कर दी। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की लगातार तलाश की जा रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता और गम का माहौल है, जबकि परिजन बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।





Top