Breaking News
शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए से की समन्वय बैठक     |     करमा पर्व पर भाई-बहनों के अटूट प्रेम और विश्वास की दिखी झलक     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भव्य काव्य संध्या 25 सितंबर को     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• चार वर्षीय मासूम घर में मिला, घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य नहीं था मौजूद

सोनभद्र(रायपुर)। रायपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में ससुराल आए एक दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पति का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों के बीच महिला के मुंह और नाक से झाग निकलने की चर्चा है। घटना के समय घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। वहीं दंपति का चार वर्षीय मासूम बेटा घर में सदमे की हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक स्तर पर पति-पत्नी के बीच विवाद की भी चर्चा सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।





Top