Breaking News
निजी अस्पतालों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो अस्पताल सीज, एक की ओटी बंद करने के निर्देश     |     घाघर नदी सेतु निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार पर 20 लाख की पेनाल्टी     |     वाड्रफनगर ने बीजपुर को 30 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में हजारों दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए रोमांचक मुकाबले

सोनभद्र(बीजपुर)। डोडहर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन जीत सिंह खरवार (दर्जा प्राप्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री) और म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़ के नेतृत्व में किया जा रहा है। पहले मैच में हर-हर महादेव बभनी ने दो विकेट पर 45 रन बनाए, जिसके जवाब में बीजपुर बाजार ने 4.2 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे मुकाबले में एमसीसी बलरामपुर ने 78 रन बनाए, जबकि शांति नगर की टीम 42 रन पर ऑलआउट हो गई। तीसरे मैच में साईं बाबा क्रिकेट क्लब वाड्रफनगर ने 54 रन बनाए और मॉन्स्टर बॉयज रिहंद नगर की टीम 46 रन पर सिमट गई।

वाड्रफनगर की टीम ने दर्ज की शानदार जीत

चौथे मुकाबले में वाड्रफनगर (छत्तीसगढ़) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। जवाब में बीजपुर बाजार की पूरी टीम आठ ओवर में 58 रन पर ऑलआउट हो गई और वाड्रफनगर ने 30 रन से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया। देर रात तक हजारों दर्शक मुकाबलों का आनंद लेते रहे। खिलाड़ियों के लिए आयोजन समिति की ओर से भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई थी। स्कोरिंग की जिम्मेदारी मुकेश पाल और शिव जायसवाल, अंपायरिंग मशहूर हसन, सचिन और अभिनव ठाकुर, जबकि कमेंट्री धनंजय शर्मा ने संभाली। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में चार टीमें खिताब के लिए संघर्ष करेंगी।


Blog single photo

.




Top