Breaking News
कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल     |     28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी     |     गोठानी शिव मंदिर का होगा पर्यटन के रूप में विकास, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• शव भेज खुद गायब हुआ ठेकेदार! कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे दर्जनों ग्रामीण

(घोरावल)सोनभद्र। थाना क्षेत्र के लीलवाही गांव निवासी कन्हैया (48 वर्ष) की वाराणसी में मजदूरी के दौरान छत से गिरने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एक ठेकेदार (जो कई मजदूरों को काम क नाम पर ले जाता है), के द्वारा उन्हें काम के लिए वाराणसी ले गया था। आरोप है कि बिना सुरक्षा मानकों के काम कराया जा रहा था जिससे छत से गिरकर कन्हैया की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जब परिजन वाराणसी जाने लगे तो ठेकेदार ने स्वयं शव लेकर आने की बात कहकर उन्हें रोक दिया, लेकिन बाद में वह खुद नहीं आया और केवल वाहन से शव गांव भेज दिया। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

• करीब 40 ग्रामीण पहुंचे कोतवाली, कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े

ठेकेदार की कथित संवेदनहीनता और बिना सुरक्षा मानकों के काम कराने से आक्रोशित परिजन और करीब 40 ग्रामीण घोरावल कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।





Top