Breaking News
26 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     जाम में फंसे भारी वाहनों को युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दिलाई राहत     |     नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

हिंदी हमारी सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक चेतना की संवाहक: संजय असाटी

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद में विभागीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की महत्वपूर्ण बैठक समिति अध्यक्ष एवं कार्यकारी निदेशक तथा परियोजना प्रमुख श्री संजय असाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ समिति के सदस्य-सचिव श्री पवन कुमार मिश्र ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। निर्धारित कार्यसूची के अनुसार राजभाषा हिंदी के उत्तरोत्तर प्रयोग, प्रभावी कार्यान्वयन और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक से पूर्व हिंदी पखवाड़ा के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के लिए राजभाषा ज्ञान एवं सामान्य हिंदी ज्ञान पर आधारित प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

• राजभाषा नियमों के अनुपालन और हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर दिया जोर

समिति अध्यक्ष संजय असाटी ने कहा कि हिंदी हमारी सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक चेतना की संवाहक है। रिहंद परियोजना में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने राजभाषा नियमों के अनुपालन, नई हिंदी प्रोत्साहन योजना के प्रसार, राजभाषा संपर्क कार्यक्रमों की आवृत्ति बढ़ाने तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में राजभाषा के प्रति उत्साह और जुड़ाव को दर्शाती हैं। अंत में सदस्य-सचिव श्री पवन कुमार मिश्र के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।





Top