Breaking News
खबरें पढ़ें
छठ महापर्व की तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट और रंग-रोगन का कार्य जोरों पर || छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने किया घाटों का निरीक्षण || निःशुल्क नेत्र शिविर में 12 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन, जरूरतमंदों को बांटे गए चश्मे || आधी रात मड़ई में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख || एफएमजीई परीक्षा में प्रीति शाक्य ने पाई सफलता: रूस से एमबीबीएस के बाद हासिल की सफलता || सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर: चालक समेत 15 से अधिक घायल || एलटी संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग, 13 नवंबर को अधिकारियों की बैठक के निर्देश || मिर्जापुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बड़ा हादसा टला, मिट्टी धंसने से गिरा बिजली का खंभा || दीपावली पर लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार || छठ महापर्व को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज: सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त
Saturday 26th September 2026 07:23:00 PM

यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने भरी हुंकार

Blog single photo
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• आरक्षण के आधार में बदलाव और यूजीसी कानून वापस लेने की उठी मांग

बभनी(सोनभद्र)। यूजीसी कानून वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शनिवार को श्री हरिशंकर मंदिर, असनहर के प्रांगण में सवर्ण समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने कहा कि उनकी दृष्टि में यूजीसी कानून युवाओं के भविष्य के लिए नुकसानदायक है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने आरक्षण का आधार आर्थिक करने की मांग करते हुए कहा कि संपन्न परिवारों को इसका लाभ मिलने और गरीब परिवारों के इससे वंचित रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर समाज चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए तैयार है।

• वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग रखी

सम्मेलन में रामदेव तिवारी, सोना बच्चा अग्रहरि, अमरकेश सिंह और युगुल किशोर चतुर्वेदी समेत अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कामेश्वर प्रसाद तिवारी, चंद्रदेव पांडेय, विष्णु कांत दुबे, अगस्त मुनि तिवारी, प्रमोद कुमार दुबे, राजेश्वर सिंह, रामप्रकाश पांडेय, नंदलाल पांडेय, राकेश कुमार सिंह, सुजित दुबे, उत्कर्ष द्विवेदी और सत्यनारायण तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमरदेव पांडेय ने किया।


Blog single photo

.



Second Advertisement
Second Advertisement
Second Advertisement

Top