Breaking News
26 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     जाम में फंसे भारी वाहनों को युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दिलाई राहत     |     नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद     |     
Share on

  राजेश पाठक विधि संवाददाता

• रेलवे क्रासिंग के पास वाहन से ले जाने और शादी का झांसा देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

करमा(सोनभद्र)। करमा थाना क्षेत्र में कक्षा 10 में पढ़ने वाली करीब 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार 22 सितंबर 2026 की सुबह करीब 9 बजे छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची और वापस घर भी नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश शुरू की। शिकायत में बताया गया कि केकराही रेलवे क्रासिंग के पास छात्रा के एक वाहन से जाने की जानकारी मिली। शिकायत में वाहन का उल्लेख करते हुए एक युवक एवं एक युवती, निवासी पौड़ी नवडीहवा, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली, मध्य प्रदेश के संबंध में आरोप लगाए गए हैं।

• शिकायत के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया अभियोग

शिकायत में आरोप लगाया गया कि नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती वाहन में बैठाकर ले जाया गया तथा उसे शादी का झांसा दिया गया। साथ ही आशंका जताई गई कि उसे कहीं अन्यत्र ले जाया जा सकता है। मामले में 25 सितंबर 2026 को थाना करमा में शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। एफआईआर के अनुसार पुलिस ने मामले की विवेचना के लिए उपनिरीक्षक मनोज सिंह को विवेचक नियुक्त किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Blog single photo

.




Top