Breaking News
26 लीटर से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     जाम में फंसे भारी वाहनों को युवा समाजसेवी अमरेश तिवारी ने दिलाई राहत     |     नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• बस का इंतजार करते समय पकड़ा गया वांछित अभियुक्त

करमा(सोनभद्र)। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान में करमा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पुलिस के अनुसार थाना करमा में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान अभियुक्त नारायण मिश्र पुत्र सूर्यमनी मिश्रा, निवासी ग्राम पिपरहटा, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी। 27 सितंबर को पुलिस टीम करमा बाजार क्षेत्र में मौजूद थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भरुहा माइनर के पास बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 14:30 बजे उसे हिरासत में ले लिया।

• पीड़िता सकुशल बरामद, न्यायालय में पेशी की तैयारी

पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह एवं महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहे।





Top