वीरेंद्र कुमार संवाददाता
(विंढमगंज)सोनभद्र। थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सुना गया। थाना दिवस के दौरान कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर फरियादियों को राहत प्रदान की गई। शेष मामलों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तहसीलदार अंजनी गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने भूमि विवाद सहित विभिन्न जनसमस्याओं की सुनवाई की।
• जटिल मामलों की जांच के निर्देश, कई अधिकारी रहे मौजूद
सुनवाई के दौरान कई मामलों में दोनों पक्षों की बात सुनकर तत्काल समाधान कराया गया, जबकि जटिल मामलों की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। थाना दिवस में क्षेत्रीय लेखपाल एवं कानूनगो भी उपस्थित रहे। वहीं उपनिरीक्षक सुनील कुमार राय, लालमोहर राम, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल फिरोज आलम ने शिकायतों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।