Breaking News
कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल     |     28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी     |     गोठानी शिव मंदिर का होगा पर्यटन के रूप में विकास, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

(विंढमगंज)सोनभद्र। थाना क्षेत्र के सलैयाडिह स्थित खुशी लॉज में बहुजन समाज पार्टी की दुद्धी (403) विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोंड (धुर्वे) ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में रामविचार गौतम (मुख्य मंडल प्रभारी, मिर्जापुर मंडल) एवं विशिष्ट अतिथि सेकरार अहमद मौजूद रहे। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने पर बल दिया गया।

• संगठन की मजबूती से बेहतर चुनावी परिणाम का दावा

मुख्य अतिथि रामविचार गौतम ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और प्रत्येक पदाधिकारी को अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर संगठन का विस्तार करना चाहिए। विधानसभा प्रभारी संजय कुमार गोंड ने गांव-गांव संपर्क अभियान चलाकर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और नियमित बैठकें आयोजित करने की अपील की। वहीं सेकरार अहमद ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में विभिन्न सेक्टर एवं बूथों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई तथा संदीप भारती, नंदू प्रसाद गौतम, मो. वकील, रेखा रावत, डॉ. श्रवण कुमार, मुन्ना लाल गौतम, मनीष दुबे, लक्ष्मण प्रसाद पनिका, राजेश धूसिया, राजकुमार, मनोज भारती, अब्दुल हकीम, विनोद भारती एवं अमित कन्नौजिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Top