Breaking News
कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल     |     28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी     |     गोठानी शिव मंदिर का होगा पर्यटन के रूप में विकास, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 10 जुलाई तक करें आवेदन, दो उन्नत नस्ल की गायों की डेयरी इकाई पर मिलेगा लाभ

(रॉबर्ट्सगंज)सोनभद्र। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत किसानों एवं पशुपालकों को उन्नत नस्ल की दो स्वदेशी गायों की डेयरी इकाई स्थापित करने पर अधिकतम 80 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। नंदबाबा दुग्ध मिशन के वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया कि जनपद में चालू वित्तीय वर्ष में 28 लाभार्थियों (14 महिला एवं 14 पुरुष) को योजना का लाभ मिलेगा। इच्छुक पशुपालक 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य स्वदेशी गौवंश को बढ़ावा देना, दुग्ध उत्पादन बढ़ाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है।

• गिर, साहीवाल सहित उन्नत नस्ल की गायों की खरीद पर मिलेगा लाभ

योजना के तहत लाभार्थियों को गिर, साहीवाल, थारपारकर और हरियाणा जैसी उन्नत नस्ल की प्रथम या द्वितीय ब्यांत वाली दो स्वदेशी गायें खरीदनी होंगी। डेयरी इकाई की कुल स्थापना लागत का 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 80 हजार रुपये का अनुदान सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा। योजना में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता देते हुए कुल लक्ष्य का 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शुद्ध स्वदेशी दूध के उत्पादन और उपलब्धता को भी बढ़ावा मिलेगा।





Top