Breaking News
कटौली में कोयला लोड ट्रक पलटी, चालक गंभीर रूप से घायल     |     28 जून से शुरू होगा सघन पल्स पोलियो महाअभियान, सीडीओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी     |     गोठानी शिव मंदिर का होगा पर्यटन के रूप में विकास, डीएम ने तैयार कराई कार्ययोजना     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• खदीवा नाले के पास अनियंत्रित होकर पलटा झारखंड नंबर का ट्रक, चालक घायल

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव स्थित खदीवा नाले के पास शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोयला लदा झारखंड नंबर का अशोक लेलैंड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक संतोष (34) पुत्र नन्हक चंद, निवासी मिर्जापुर, घायल हो गए, जबकि ट्रक पर सवार खलासी सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस की ईएमटी कुसुम एवं चालक अजीत ने घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।

• प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर, पुलिस ने शुरू की जांच

सीएचसी दुद्धी में डॉ. विनोद सिंह ने चालक का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार चालक के सीने व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थीं। उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर पाए जाने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व कोयले की स्थिति का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





Top