Breaking News
एक..दो नहीं, चेक डैम में मिले मगरमच्छ के 35 बच्चे, मचा हड़कंप     |     सीएमओ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ     |     मनबढ़ युवक पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  रिपोर्ट: परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• 1092 बूथों पर शुरू हुआ अभियान, 3.07 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी में नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंदें पिलाकर सघन पल्स पोलियो महाअभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को हर हाल में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए, चाहे उसे पहले कितनी भी बार दवा दी जा चुकी हो। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा बहनों, शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं मीडिया से अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

• 36 ट्रांजिट और 7 मोबाइल टीमें भी रहेंगी सक्रिय

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में 3,07,095 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1092 पोलियो बूथ, 36 ट्रांजिट टीमें तथा 7 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। बूथ दिवस पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, जबकि बाद के चरणों में स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर भी बच्चों को खुराक देंगी। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, गिरधारी लाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





Top