Breaking News
एक..दो नहीं, चेक डैम में मिले मगरमच्छ के 35 बच्चे, मचा हड़कंप     |     सीएमओ ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ     |     मनबढ़ युवक पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी का मुकदमा दर्ज     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

रेल कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर महाधिवेशन में बनी रणनीति

(चोपन)सोनभद्र। ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (AIGC) धनबाद मंडल का 22वां द्विवार्षिक महाधिवेशन चोपन स्थित अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुआ। सम्मेलन में चोपन, सिंगरौली, रेणुकूट और शक्तिनगर शाखाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ट्रेन मैनेजर शामिल हुए। महाधिवेशन में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली, रेलवे में निजीकरण पर रोक, रिक्त पदों पर भर्ती, ड्रेस अलाउंस में बढ़ोतरी समेत कुल 13 प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन भविष्य में व्यापक आंदोलन करने के लिए भी बाध्य होगा।

13 प्रमुख मांगों पर बनी सहमति, संघर्ष जारी रखने का संकल्प

सम्मेलन में नई पेंशन योजना (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) समाप्त कर OPS लागू करने, रनिंग अलाउंस में 25 प्रतिशत वृद्धि, एमएसीपी का लाभ, नौ घंटे से अधिक ड्यूटी पर रोक, समय पर रेस्ट एवं साप्ताहिक अवकाश, ट्रेन मैनेजर का एंट्री लेवल पे-लेवल 6, लेबर कोड समाप्त करने, 30 प्रतिशत पदों का आरक्षण, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। केंद्रीय एवं मंडलीय पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया तथा भविष्य की रणनीति पर मंथन करते हुए कर्मचारियों के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया गया।





Top