मंजय वर्मा की रिपोर्ट
मीरजापुर। जनपद मीरजापुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुरसण्डी में आज सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० कीर्ति कुमार मिश्रा के द्वारा क्षेत्र के शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को 2 बूँद पोलियो की खुराक पिलायी गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान दिनांक 28 जून 2026 से किया जा रहा है। प्रथम दिवस 'बूथ दिवस' के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें शून्य से 05 वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी। इसके उपरांत 29 जून से स्वास्थ्य विभाग की घर-घर भ्रमण टीमें छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु प्रत्येक घर तक पहुँचेंगी।"
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद के सभी अभिभावकों 28 जून 2026 को अपने शून्य से 05 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएँ। हमारा संकल्प है- 'कोई भी बच्चा छूटे नहीं, पोलियो से हर बच्चा सुरक्षित रहे।' सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, धर्मगुरुओं, मीडिया एवं विकास सहयोगी संस्थाओं से भी अनुरोध है कि इस जनहित अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।" इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० अनिल कुमार ओझा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० मुकेश प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा० आनन्द सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जिलेदार, डब्ल्यू एच०ओ० प्रतिनिधि डा० नेहा, तुलसीदास (जे०एस०आई०), श्री अजय श्रीवास्तव, श्री इन्द्रजीत शुक्ल आई०ओ० श्री अभय दूबे एवं प्रा०स्वा० केन्द्र गुरसण्डी के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।