Breaking News
मानकविहीन खाद्य पदार्थों की जांच तेज, दो अवैध मीट दुकानों पर दर्ज हुआ मुकदमा     |     एसपी ने शक्तिनगर थाने का किया औचक निरीक्षण     |     अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्था होगी और मजबूत, डीएम के सख्त निर्देश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

सोनभद्र। जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में अग्निशमन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में अस्पतालों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, उनकी कार्यशीलता और नियमित परीक्षण की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी चिकित्सालयों में अग्नि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जहां आवश्यकता हो वहां अग्निशमन उपकरणों की स्थापना एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को तत्काल मजबूत किया जाए।

• मॉक ड्रिल और आपातकालीन निकासी व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर

जिलाधिकारी ने अस्पतालों में समय-समय पर मॉक ड्रिल आयोजित करने, विद्युत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा आपातकालीन निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में जनहानि रोकने के लिए सभी सुरक्षा प्रबंध पूरी तरह दुरुस्त होने चाहिए। बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम साहनी, प्रभारी अधिकारी करन सिंह यादव, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, एसीएमओ डॉ. गुलाब शंकर यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





Top