Breaking News
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा     |     10 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का सुनहरा मौका     |     विषैले जंतू के काटने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिलेगी सामाजिक व स्वास्थ्य सुरक्षा, महासंघ ने जताया आभार

सोनभद्र। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सोनभद्र की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैशलेस चिकित्सा योजना, शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हुए एमओयू तथा विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से ₹1200 की धनराशि हस्तांतरण कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में सजीव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारीगण, महासंघ पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस पहल से शिक्षकों को पारिवारिक एवं सामाजिक सुरक्षा मिलेगी, जिससे वे पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य कर सकेंगे। साथ ही अभिभावकों से डीबीटी की धनराशि का उपयोग बच्चों की निर्धारित आवश्यकताओं पर ही करने की अपील की।

• शिक्षकों के हित में सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताया

महासंघ के मंडल अध्यक्ष अखिलेश वत्स ने कहा कि यह योजना केवल एक नीतिगत निर्णय नहीं, बल्कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का प्रमाण है। इससे बीमारी के इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अब तक गंभीर बीमारियों के इलाज में शिक्षकों की जीवनभर की जमा-पूंजी खर्च हो जाती थी, लेकिन ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने से अब शिक्षकों को इलाज के लिए कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं मीडिया प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव ने इसे प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक एवं सराहनीय निर्णय बताते हुए कहा कि इससे लाखों शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को सामाजिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री गणेश पांडेय, जिला कोषाध्यक्ष संतोष चौरसिया, सह मीडिया प्रभारी आनंद देव पाण्डेय, ब्लॉक अध्यक्ष कोन रितेश जायसवाल, मनीषा, अंशुमान देव पाण्डेय, उमाकांत सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं महासंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top