Breaking News
काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध, समाधान दिवस समेत राजस्व कार्यों का बहिष्कार     |     सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था     |     चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• परिजनों के अनुसार घर से नाराज होकर निकली थी किशोरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के सिंदूर ग्राम पंचायत स्थित ठूरुक्की टोला में 12 वर्षीय किशोरी का शव जंगल में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। परिजनों के अनुसार किशोरी मंगलवार को किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव लटका देखा, जिसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। फिलहाल प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top