Breaking News
काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध, समाधान दिवस समेत राजस्व कार्यों का बहिष्कार     |     सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था     |     चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण     |     
Share on

  अजीत पाण्डेय संवाददाता

• शौच के लिए घर से निकले थे किसान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा

बभनी(सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में बुधवार सुबह शौच के लिए घर से निकले एक किसान की संदिग्ध रूप से विषैले जंतू के काटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (42) पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार विजय कुमार सुबह शौच के लिए बाहर गए थे, जहां किसी विषैले जंतू ने उन्हें काट लिया। घर लौटने पर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कुछ ही देर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और पत्नी कलावती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

घटना की सूचना पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पाठक ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top