सौरभ की रिपोर्ट
सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 08 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर भर्ती करेंगी।
• विभिन्न कंपनियों में होगी भर्ती, मेला रहेगा पूरी तरह निःशुल्क
रोजगार मेले में क्वेस कॉर्प लिमिटेड (हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, रेणुकूट), लर्नर प्रा. लि. (गुरुग्राम), ठाकुर पब्लिकेशन (लखनऊ), कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, सोन ऑटोमोबाइल जोन, सुप्रिया सोलर, स्मार्ट वेल्थ प्लानर तथा इंडियन एसोसिएट्स सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा मौके पर लिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।