Breaking News
काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध, समाधान दिवस समेत राजस्व कार्यों का बहिष्कार     |     सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था     |     चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• घोरावल पुलिस की कार्रवाई, बीएनएस की विभिन्न धाराओं के मामले में थी तलाश

घोरावल(सोनभद्र)। थाना घोरावल पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर खुटहां तिराहा बाईपास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

• मुखबिर की सूचना पर खुटहां तिराहा बाईपास से हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बिरकेश उर्फ ब्रिकेशन पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी ग्राम केवटा, थाना घोरावल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना घोरावल पर दर्ज मुकदमे में वांछित था। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।





Top