Breaking News
बड़े इलाज में मिलेगी आर्थिक राहत, शिक्षकों को मिले कैशलेस कार्ड     |     गोबर-गौमूत्र से बनेगी जैविक खाद, नई गौशाला का हुआ उद्घाटन     |     10 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी पाने का मिलेगा मौका     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• जिला सेवायोजन कार्यालय में 8 कंपनियां करेंगी भर्ती, युवाओं से शामिल होने की अपील

सोनभद्र। जनपद के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2026 को प्रातः 10:00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी, राबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में लगभग 8 निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें क्वेस कॉर्प लिमिटेड (हिण्डालको इंडस्ट्रीज, रेनूकूट), लर्नर प्रा. लि., ठाकुर पब्लिकेशन, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, सोन ऑटोमोबाइल जोन, सुप्रिया सोलर, स्मार्ट वेल्थ प्लानर तथा इंडियन एसोसिएट्स सहित अन्य कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

• पूरी तरह निःशुल्क रहेगा रोजगार मेला

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा रोजगार मेले के दौरान लिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है तथा अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा व्यय भी देय नहीं होगा। युवाओं से समय पर आवश्यक शैक्षिक एवं अन्य दस्तावेजों के साथ पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की गई है।





Top