Breaking News
काली पट्टी बांधकर लेखपालों ने जताया विरोध, समाधान दिवस समेत राजस्व कार्यों का बहिष्कार     |     सावन-कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था     |     चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी तहसील में 30 अध्यापकों को वितरित किए गए कार्ड

दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी तहसील सभागार में बुधवार को दुद्धी, बभनी और म्योरपुर ब्लॉकों के 30 अध्यापकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी एवं एसडीएम निखिल यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि यह योजना प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों तक भी पहुंचाया जाएगा, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक बोझ कम होगा।

• तीनों ब्लॉकों के 10-10 शिक्षकों को मिला लाभ

कार्यक्रम में दुद्धी, म्योरपुर और बभनी ब्लॉकों के 10-10 अध्यापकों को कैशलेस कार्ड वितरित किए गए। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से लाभार्थी परिवारों को उपचार के दौरान कैशलेस सुविधा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में विवेक पांडेय, श्यामबिहारी, अवधेश कनौजिया, नीरज कनौजिया, आजम खान और मनोज जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।


Blog single photo

.




Top