Breaking News
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार में काशी जैसा नजारा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक     |     भारी वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद     |     17 मतों से विक्रम राज ने हासिल की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार बने महासचिव     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल किया गया रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में गुरुवार शाम करीब चार बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सत्यनारायण (25) पुत्र जंगी पासी बाइक से घर से दुद्धी बाजार जा रहा था। नहर के पास सरोजा देवी के घर के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 102 एम्बुलेंस के ईएमटी पंकज और चालक विजय राजभर घायल को सीएचसी दुद्धी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

• ग्रामीणों ने नशे में होने का किया दावा, पुलिस जांच में जुटी

चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में घायल के सिर में गंभीर चोट तथा दाहिने पैर में फ्रैक्चर पाया। घायल के उपचार के दौरान गांव के प्रधान प्रतिनिधि सुभाष प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और सहायता की। ग्रामीणों ने दावा किया कि युवक शराब के नशे में था और इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





Top