Breaking News
सावन के अंतिम सोमवार पर शिवद्वार में काशी जैसा नजारा, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक     |     भारी वर्षा के दृष्टिगत कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को रहेंगे बंद     |     17 मतों से विक्रम राज ने हासिल की शानदार जीत, लगातार दूसरी बार बने महासचिव     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• विंध्यधाम में दर्शन-पूजन के बाद अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश शासन के विशेष सचिव, राजस्व विभाग दिव्या मित्तल ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर तथा चंदईपुर में प्रस्तावित नवीन कलेक्ट्रेट अनावासीय भवन के निर्माण की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता, राजस्व अभिलेख, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाएं तथा निर्माण से जुड़े तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

• समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ निर्माण प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

दिव्या मित्तल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण की प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी आवश्यक अभिलेख एवं औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि जनपद को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीन कलेक्ट्रेट भवन उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





Top