Breaking News
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार     |     ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सोनभद्र में सियासी प्रदर्शन, पुलिस से झड़प     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

डाला(सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र की डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी के लंगड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, विधिक कार्रवाई शुरू

मृतक की पहचान कार्तिक, निवासी बाड़ी डाला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।





Top