Breaking News
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ट्रैक पर गूंजी जीत की हुंकार     |     ट्रैक्टर की चोरी हुई बैटरियों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय     |     मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ सोनभद्र में सियासी प्रदर्शन, पुलिस से झड़प     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• क्षमता से अधिक बच्चों को ढो रहे ऑटो पर भी कार्रवाई, बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहन मिले

सोनभद्र। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने मिशन सेफ फ्यूचर के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि चार वाहनों को सीज कर दिया गया। यात्री एवं माल कर अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार गुप्ता ने रॉबर्ट्सगंज, चुर्क, मधुपुर और सुकृत क्षेत्र में सात वाहनों का चालान कर चार वाहनों को सीज किया। वहीं एआरटीओ (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने भी जांच के दौरान आठ स्कूली वाहनों का चालान किया।

• एआरटीओ बोले- बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं, आगे भी जारी रहेगा अभियान

जांच के दौरान कई वाहन बिना परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और वैध बीमा के संचालित पाए गए। वहीं एक ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक 15 से 18 स्कूली बच्चों को बैठाकर ले जाया जा रहा था, जिसे बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ मानते हुए तत्काल सीज कर दिया गया। एआरटीओ (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और बिना मानकों के संचालित वाहनों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





Top